Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon

PM Kisan 21th Kist Jari Today : पीएम किसान की 21वीं किस्त के ₹2,000 सभी किसानों के खाते में जारी, किसानों में खुशी की लहर

PM Kisan 21th Kist Jari Today : देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। काफी समय से किसान भाइयों को जिस 21वीं किस्त का इंतजार था, वह अब आखिरकार जारी हो गई है। सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 तक की आर्थिक सहायता भेजना शुरू कर दिया है। किस्त आने के बाद किसानों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है, क्योंकि यह सहायता राशि खेती के खर्च, खाद-बीज खरीदने और अन्य घरेलू ज़रूरतों को पूरा करने में बहुत मददगार होती है।

यह योजना उन किसानों के लिए जीवनरेखा बन चुकी है, जिनकी आय का मुख्य साधन केवल खेती है और जिनके पास अतिरिक्त खर्चों को पूरा करने के लिए कोई अन्य साधन नहीं है। सरकार का कहना है कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना उसकी पहली प्राथमिकता है। इसलिए, हर किस्त के साथ सरकार किसानों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा देने की कोशिश कर रही है।

PM Kisan Yojana क्या है?

यह भी पढ़े : पीएम किसान 21वीं किस्त के ₹2,000 सभी किसानों के खाते में आना शुरू, जल्दी चेक करें


PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार की एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत योग्य किसानों को साल में ₹6,000 की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य खेती करने वाले उन छोटे और मध्यम किसानों को आर्थिक राहत देना है, जिनके पास खेती-बाड़ी के खर्च उठाने के लिए अतिरिक्त साधन नहीं होते।

यह भी पढ़े : ई-श्रम कार्ड से हर महीने ₹3000 पाने का मौका, फॉर्म कैसे भरें? यहाँ समझिए आसान भाषा में

PM Kisan 21th Kist Jari Today

21वीं किस्त जारी होने का मतलब है कि यह योजना लगातार जारी है और सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है।

इस बार 21 वीं किस्त में कितनी राशि जारी की गई?

यह भी पढ़े : पढ़ने वाले छात्रों को मिलेंगे ₹48,000 की स्कॉलरशिप, नई लिस्ट जारी

  • योग्य किसानों को इस किस्त में साल का कुल लाभ ₹6,000 तक मिलने की पुष्टि हुई है।
  • राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खाते में भेज दी गई है।
  • जिन किसानों के खाते से आधार और बैंक KYC पूरी है, उनके खाते में पैसा तुरंत दिखाई देगा।

कौन किसान इस लाभ को प्राप्त कर सकते हैं?

  • किसान भारत का नागरिक होना चाहिए
  • उसके पास 1 से 5 एकड़ तक की कृषि भूमि हो
  • किसान के नाम जमीन का दर्ज रिकॉर्ड (खसरा-खतौनी) होना जरूरी है
  • किसान किसी सरकारी नौकरी या इनकम टैक्स दायरे में नहीं होना चाहिए
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए

यह भी पढ़े : मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त की डेट जारी, इस दिन महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए ज़रूरी दस्तावेज़


यदि कोई किसान भाई पीएम किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहता है और इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजहोने आवश्यक है जो कि इस प्रकार से हैं:-

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • भूमि रिकॉर्ड / खसरा नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए

PM Kisan 21वीं किस्त स्टेटस कैसे चेक करें?

  • PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://pmkisan.gov.in
  • Farmers Corner सेक्शन पर क्लिक करें
  • Beneficiary Status का विकल्प चुनें
  • अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद में यहां पर Get Data पर क्लिक करें
  • अब आपके मोबाइल और आधार से जुड़ी किस्त की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी
  • अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो पहले ई-केवाईसी और बैंक खाता लिंकिंग की स्थिति चेक करें।

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

  • अपने CSC सेंटर या बैंक शाखा पर जाकर ई-KYC अपडेट करवाएं
  • अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो उसे तुरंत लिंक करवाएं
  • गलत खसरा/खतौनी की स्थिति में अपने पटवारी/लेखपाल से जानकारी अपडेट कराएं
  • हेल्पलाइन नंबर: 155261 या PM-Kisan Toll Free: 1800-115-526

PM Kisan Yojana किसानों के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक भरोसा है कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। 21वीं किस्त आने से किसानों में नया उत्साह और राहत की अनुभूति आई है। यदि आप भी इस योजना के पात्र हैं लेकिन किस्त नहीं मिली, तो जल्द से जल्द अपनी KYC और बैंक विवरण अपडेट करवा लें, ताकि अगली किस्त आपका भी हक बन सके।

Leave a Comment